Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले दिन की ₹60 करोड़ की कमाई, 'सैयारा' और 'छावा' को पछाड़ा

short by ऋषि राज / on Friday, 3 October 2025
ऐक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' ने रिलीज़ के पहले दिन भारत में ₹60 करोड़ की कमाई की है। इसने 'सैयारा' (₹22 करोड़), 'सिकंदर' (₹26 करोड़) और 'छावा' (₹31 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। दशहरा पर रिलीज़ हुई यह फिल्म, 2022 में आई 'कांतारा' का प्रीक्वल है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹309 करोड़ की कमाई की थी।
read more at Hindustan Times