'कुछ कुछ होता है' का नाम सुनकर पहला गाना लिखने के बावजूद फिल्म छोड़ दी थी: जावेद अख्तर
गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' का नाम सुनकर फिल्म का पहला गाना 'कोई मिल गया' लिखने के बावजूद फिल्म छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, "'कुछ कुछ होता है' नाम क्या होता है? मुझे फिल्म का टाइटल पंसद नहीं आया इसलिए फिल्म छोड़ दी। मुझे अब इसका पछतावा है।"


