'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के ऐक्टर विकास सेठी का 48 साल की उम्र में हुआ निधन
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी ज़िंदगी की' और 'कहीं तो होगा' जैसे धारावाहिकों में नज़र आ चुके अभिनेता विकास सेठी का रविवार को 48 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें नींद में कार्डियक अरेस्ट आया था। विकास के परिवार में उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी और दो बेटे हैं।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


