Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' में हरे गमछे से क्यों बचना चाहते हैं तेजस्वी यादव?

short by शिव / on Thursday, 5 September, 2024
बिहार में आगामी 10 सितंबर से शुरू हो रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि कार्यकर्ता हरे गमछे के बजाय पार्टी की हरी टोपी और बैज पहनने को प्राथमिकता दें। बकौल रिपोर्ट्स, गमछा लहराने जैसे काम 'लफंगई' के प्रतीक बनते हैं जिससे तेजस्वी बचना चाहते हैं।