'कच्चा बादाम' के सिंगर अब कहां हैं और अब जी रहे कैसी ज़िंदगी?
यूट्यूबर निशू तिवारी ने 'कच्चा बादाम' फेम सिंगर भुवन बड्याकर का घर दिखाया है। पहले मूंगफली बेचने वाले भुवन छोटी-सी झोपड़ी में रहते थे और उन्होंने पक्का मकान बना लिया है। भुवन ने बताया कि अब उन्हें देखकर गांव के लोग गर्व महसूस करते हैं। गौरतलब है, 'कच्चा बादाम' गाने पर काफी रील्स बनी थीं जिनमें कई सेलिब्रिटीज़ भी थे।
read more at YouTube


