'कच्छा पहनकर घूमते हैं और पॉर्न देखते हैं सहकर्मी'...बिहार में महिला ने खोली दफ्तर की पोल
जमुई (बिहार) में चाइल्ड हेल्पलाइन की एक महिला काउंसलर ने अपने सहकर्मियों पर दफ्तर में कच्छा पहनकर घूमने, लैपटॉप पर खुलेआम पॉर्न देखने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसने कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसडीपीओ सतीश सुमन के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसकी जांच चल रही है।
read more at लेटेस्टली


