'कबाली' के प्रोड्यूसर केपी चौधरी ने की खुदकुशी, ड्रग्स मामले में थे आरोपी
ऐक्टर रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कबाली' के प्रोड्यूसर केपी चौधरी ने गोवा में खुदकुशी कर ली है। गोवा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में प्रोड्यूसर के आर्थिक तंगी और ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद से काम में कमी के चलते डिप्रेशन में होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने चौधरी को ड्रग्स मामले में 2023 में गिरफ्तार किया था।
read more at News24 हिंदी


