सिंगापुर में प्रोबेशन के दौरान 'खराब प्रदर्शन' के आधार पर नौकरी से निकाली गई एक महिला को एम्प्लॉयमेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिली है। ट्रिब्यूनल ने कंपनी को उसे 30,000 सिंगापुर डॉलर (करीब ₹20 लाख) बतौर मुआवज़ा देने का आदेश दिया। ट्रिब्यूनल ने पाया कि कंपनी अपने आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी।