'गोपाल कृष्ण' के रिलीज़ होने तक नॉनवेज नहीं खाया था, इसमें 'राधा' बनी थी: ज़रीना वहाब
ऐक्ट्रेस ज़रीना वहाब ने बताया है कि फिल्ममेकर ताराचंद बड़जात्या ने 1979 की फिल्म 'गोपाल कृष्ण' के लिए उनसे नॉनवेज छोड़ने को कहा था। ज़रीना ने बताया, "ताराचंद बड़जात्या ने मुझसे कहा था कि 'देखो, तुम राधा का किरदार निभा रही हो...इसलिए प्लीज़ शूटिंग पूरी होने तक नॉनवेज छोड़ दो।" उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म रिलीज़ होने तक नॉनवेज नहीं खाया।"


