'चाइना डेली' ने पुरानी तस्वीर शेयर कर किया कश्मीर में 3 भारतीय विमानों के क्रैश होने का झूठा दावा
पीआईबी ने बताया है कि चीन के अखबार 'चाइना डेली' की एक खबर में झूठा दावा किया गया कि कश्मीर में कम-से-कम 3 भारतीय जेट क्रैश हुए हैं। बकौल पीआईबी, खबर में इस्तेमाल तस्वीर 2019 की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, "यह प्रोपेगेंडा कैंपेन का हिस्सा है...जिसका मकसद दहशत पैदा करना और लोगों को गुमराह करना है।"
read more at X


