'चलो बुलावा आया है' की शूटिंग में वैष्णो देवी में 18 कंबल लेकर सोते थे: शबाना
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि फिल्म 'अवतार' के गाने 'चलो बुलावा आया है' की शूटिंग के लिए वह और दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना चढ़कर वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर) गए थे। उन्होंने बताया, "बहुत ठंड थी...सभी धर्मशाला में ज़मीन पर सोते थे। हम 12-12 कंबल पर सोते थे और 6 कंबल ओढ़ते थे...फिर भी ठंड लगती थी।"


