'छोटे मूसेवाला' ने मनाया अपना पहला जन्मदिन, पूर्व सीएम चन्नी भी बर्थडे पार्टी में हुए शामिल
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू का पहला जन्मदिन मानसा स्थित हवेली में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे थे। शुभदीप ने काले रंग का कुर्ता और पिंक पगड़ी बांध रखी थी और उनकी मां चरण कौर ने गोदी में लेकर उनसे केक कटवाया।
read more at हिन्दुस्तान


