'जो जीता..' में साइकल चलाने वाले सीन को फिल्माना कष्टदायक था: दीपक तिजोरी
अभिनेता दीपक तिजोरी ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए पहाड़ी पर साइकल चलाने वाला दृश्य फिल्माने को कष्टदायक अनुभव बताया है। उन्होंने कहा, "वहां ऑक्सीज़न का स्तर कम था और 20 मीटर साइकल चलाने में ही हम हांफने लगते थे।" बकौल दीपक, होटल से शूटिंग की लोकेशन तक पहुंचने में 3 से 3:30 घंटे लगते थे।


