'ज़मीन पर पटककर लात मारता, बालों से खींचता' पूर्व रिलेशनशिप पर छलका काजल राघवानी का दर्द
'राइज़ ऐंड फॉल सीज़न-2' में प्रतिभागी व भोजपुरी ऐक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने एक पूर्व रिश्ते के बारे में बात की है। काजल ने बिना नाम लिए बताया, "जिससे मैं प्यार करती थी, उसने मुझे बहुत मारा-पीटा...लोगों को अंदाज़ा है कि वह कौन है...वह मुझे ज़मीन पर पटककर लात मारता...मेरे बाल पकड़कर खींचता...बाल टूटकर हाथों में आ जाते।"
read more at हिन्दुस्तान


