'जॉली एलएलबी-3' में एक साथ दिखेंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार, सामने आई रिलीज़ डेट
अभिनेता अरशद वारसी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज़ की जाएगी जिसकी जानकारी ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है। इससे पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन आईपीएल 2025 के कारण इसे टाल दिया गया। फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा अजमेर (राजस्थान) में शूट हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


