'ज्वेल थीफ' की ऐक्ट्रेस निकिता दत्ता को हुआ कोविड-19, उनकी मां भी हुईं संक्रमित
'ज्वेल थीफ' फेम ऐक्ट्रेस निकिता दत्ता और उनकी मां कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। निकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "कोविड मुझसे और मेरी मां से हेलो कहने के लिए आया है। उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान जल्दी चला जाएगा।" उन्होंने कहा, "इस छोटे से क्वारंटीन के बाद फिर मिलेंगे। सभी लोग सुरक्षित रहिए।"
read more at News24 हिंदी


