'जय श्रीराम' के नारे लगाकर तोड़ी गई मसूरी के स्कूल में बुल्लेशाह के नाम से बनी मज़ार
मसूरी (देहरादून) में कुछ अज्ञात लोगों ने एक स्कूल में सूफी संत-कवि बाबा बुल्लेशाह के नाम से बनी मज़ार को हथौड़े से तोड़ दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें मज़ार तोड़ते लोग 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे हैं। बाबा बुल्लेशाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया है।
read more at हिन्दुस्तान


