Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'टाइम 100' क्रिएटर्स लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय बनीं प्राजक्ता कोली

short by Vipranshu / on Wednesday, 9 July, 2025
कंटेंट क्रिएटर प्राजक्ता कोली को टाइम मैगज़ीन ने अपनी पहली 'टाइम 100 क्रिएटर्स' लिस्ट में शामिल किया है। प्राजक्ता इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं। इस पर उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में केवल दो शब्द हैं; थैंक यू।" इस लिस्ट में भारतीय मूल के लेखक जय शेट्टी, कंटेंट क्रिएटर मार्क्वेस ब्राउनली और चार्ली डी'मेलियो भी शामिल हैं।
read more at Hindustan Times