ट्रंप एक फोटो खिंचवाने के लेते हैं ₹85 लाख; लीक हुए निमंत्रण पत्र से हुआ इवेंट के रेट का खुलासा
लीक हुए एक निमंत्रण के अनुसार, रिपब्लिकन नैशनल कमेटी टेक्सास में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ एक फंडरेज़र आयोजित करेगी जिसके टिकट $10,000 (₹9.5 लाख/कपल) से शुरू होंगे। निमंत्रण से पता चलता है कि ट्रंप संग फोटो खिंचवाने के लिए हर कपल को $88,600 (लगभग ₹85 लाख) देने होंगे। टॉप होस्ट कमेटी पैकेज की कीमत $443,000 (₹4.2 करोड़) है।
read more at Firstpost


