'डंकी रूट' से लोगों को अमेरिका भेजने के आरोप में पंजाबी गायक फतेहजीत गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। फतेहजीत पर फर्ज़ी वीज़ा पर 'डंकी रूट' से लोगों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह के साथ संलिप्तता का आरोप है। बकौल डीसीपी उषा रंगनानी, आरोपी सुल्तान सिंह नामक एजेंट के संपर्क में आया और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसके साथ काम करना शुरू किया।
read more at हिन्दुस्तान


