'डॉन 3' में विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे विक्रांत मैसी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर विक्रांत मैसी फिल्म 'डॉन 3' में विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, मेकर्स जल्द ही मैसी की फिल्म में ऐंट्री होने को लेकर घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है, फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह दिखेंगे जिन्होंने 'डॉन' व 'डॉन 2' में मुख्य भूमिका में नज़र आए शाहरुख खान को रिप्लेस किया है।
read more at ABP न्यूज़


