'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा', मुंबई के पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दी धमकी; हुआ निलंबित
मुंबई कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दे रहे एक पुलिसकर्मी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पुलिसकर्मी 'अगर यहां वापस दिखे तो...जेब में 50-50 ग्राम पाउडर (ड्रग्स) डाल दूंगा' कहता दिखा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर उसके पद से हटा दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


