'तेरी औकात क्या है?' नशे में युवती ने बीच सड़क पर सिपाही का पकड़ा गिरेबां और फाड़ी वर्दी
मेरठ (यूपी) में एक युवती नशे में बीच सड़क पर अपनी मर्यादा भूल गई और उसने पुलिस वालों को गालियां दीं। हिन्दुस्तान के मुताबिक, इस बीच उसने एक सिपाही का गिरेबां पकड़कर उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। उसने कहा, "तेरी औकात क्या है?" दरअसल, लड़की सड़क पर हंगामा कर रही थी जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


