'तारक मेहता...' में 'सोनू' का किरदार निभाने वालीं झील मेहता ने की शादी, शेयर किया वीडियो
धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोनू' का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री झील मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी कर ली है और उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो शेयर किया है। मेहता और दुबे की फरवरी 2024 में सगाई हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को 14 वर्षों से डेट कर रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


