Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म को प्रेरित करने वाला घर जल्द ही होगा नीलाम, करोड़ों में होगी कीमत

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 10 September, 2025
'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म जिस बुरिलविले (अमेरिका) स्थित घर पर आधारित है उसे जल्द ही नीलाम किया जाएगा। जेजे ऑक्शनियर्स नामक नीलामीघर 31 अक्टूबर को इसकी नीलामी का आयोजन करेगा। इसे 2022 में पहली बार 13 करोड़ में नीलाम किया गया था और इस बार भी इसकी बोली करोड़ो में लग सकती है। यह घर 3,000 वर्ग फीट में फैला है।