'द डे ऑफ द जैकल' लिखने वाले पूर्व ब्रिटिश जासूस फ्रेडरिक फोर्सिथ का हुआ निधन
'द डे ऑफ द जैकल', 'द ओडेसा फाइल' और 'द डॉग्स ऑफ वॉर' जैसे उपन्यास लिखने वाले मशहूर ब्रिटिश लेखक-पत्रकार फ्रेडरिक फोर्सिथ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पत्रकार बनने से पहले वह रॉयल एयर फोर्स में कार्यरत थे और उन्होंने 20 से ज़्यादा सालों तक बतौर जासूस एमआई-6 के लिए भी काम किया था।


