'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस: रिपोर्ट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ऐक्टर अक्षय खन्ना के 'दृश्यम 3' छोड़ने के बाद अभिनेता जयदीप अहलावत उनकी जगह लेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अक्षय फिल्म में हैं या नहीं...अब जयदीप ने उनको रिप्लेस कर दिया है...हमें अक्षय से बेहतर ऐक्टर मिला है।"
read more at Firstpost


