'धूम' के सेट पर बाइक चलाने की नहीं थी अनुमति, ऐक्टर्स से अधिक महंगी थीं: ईशा देओल
अभिनेत्री ईशा देओल ने बताया है कि फिल्म 'धूम' के सेट पर किसी को भी बाइक्स चलाने की अनुमति नहीं थी। ईशा ने कहा, "बाइक्स फिल्म की हीरो थीं। सेट पर ऐक्टर्स से अधिक कीमती बाइक्स थीं। गोवा में शूटिंग के बाद कभी-कभी (अभिनेता) अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम व उदय चोपड़ा बाइक चलाते थे।" 'धूम' 2004 में रिलीज़ हुई थी।
read more at PINKVILLA


