'धूम 4' में लीड रोल करेंगे रणबीर कपूर: रिपोर्ट
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की 'धूम' फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म 'धूम 4' में ऐक्टर रणबीर कपूर लीड रोल में नज़र आएंगे। 'पिंकविला' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 'धूम 4' फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। गौरतलब है कि 'धूम' 2004, 'धूम 2' 2006 और 'धूम 3' 2013 में रिलीज़ हुई थी।
read more at PINKVILLA


