'ध्यान रहे सपरिवार नहीं आना है' लिखा शादी के कार्ड की तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर एक शादी के कार्ड की तस्वीर वायरल हुई है जिसके ऊपर आमंत्रित किए गए शख्स के नाम के नीचे 'ध्यान रहे सपरिवार नहीं आना है' लिखा है। हालांकि, कार्ड पर लिखी तारीख के मुताबिक यह कार्ड 2019 का है। कई यूज़र्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी है और एक ने लिखा, "शादी में ऐसे कौन बुलाता है भाई।"
read more at News18 हिंदी


