'धुरंधर 2' पर लगे सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप, रणवीर-आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज
'धुरंधर 2' के पोस्टर में सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर सिंह और निर्माता आदित्य धर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, पोस्टर में एक पात्र को सिखों का पारंपरिक पहनावा व पगड़ी पहनकर सिगरेट पीते दिखाया गया है। 'सिख इन महाराष्ट्र' संगठन ने इसे मर्यादा के खिलाफ बताया है।
read more at News24 हिंदी


