'धुरंधर 2' में गुरबाणी के सीन पर मचे विवाद को लेकर बोले आर माधवन, कहा- सिगरेट बुझा दी थी
'धुरंधर: द रिवेंज' में गुरबाणी के सीन पर मचे विवाद को लेकर आर माधवन ने कहा है, "लोगों को गलतफहमी हुई है...मैंने सिगरेट बुझा दी थी...फ्रेम में कहीं भी धुआं नहीं है।" दरअसल, सिख समुदाय ने आरोप लगाया है कि फिल्म में गुरबाणी की लाइन्स बोलते वक्त माधवन को सिगरेट के साथ दिखाया गया जो धार्मिक मर्यादाओं का अपमान है।


