Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'धन कुबेर' निकला बिहार का DTO, घर से ₹1 करोड़ के गहने व महंगे जूते बरामद

short by खुशी / on Friday, 7 March 2025
नालंदा (बिहार) में शुक्रवार को विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने एक ज़िला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के ठिकाने पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारी के घर से ₹1 करोड़ के ज़ेवर, ₹1.5 करोड़ की संपत्ति के कागज़ात, ₹2 लाख नकद और महंगे जूते आदि मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एसवीयू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है।