सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर ने बताया है कि उसके मरीज़ (पेशे से ड्राइवर) की ₹4.25 लाख वाली बायपास सर्जरी का खर्च उसके मालिक ने उठाया है। जब डॉक्टर ने मालिक को फोन किया तो उन्होंने कहा, "वह सिर्फ मेरा ड्राइवर नहीं...बल्कि पिछले 15-वर्षों से मेरा सहकर्मी है।" कई लोग इसे कर्मचारी के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं।