'नागिन' में प्रियंका और कटरीना को कास्ट करना चाहती थीं एकता कपूर, जानें किस्सा
टीवी शो निर्माता एकता कपूर ने बताया था कि वह 'नागिन' शो से पहले इसपर फिल्म बनाना चाहती थीं और इसमें वह ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ को कास्ट करना चाहती थीं। बकौल एकता, प्रियंका ने इसके लिए हामी भी भरी थी। एकता ने कहा था, "मुझे उन्हें इस कॉन्सेप्ट के बारे में थोड़ी और जानकारी देनी चाहिए थी।"
read more at हिन्दुस्तान


