प्रशांत महासागर में 'नोलो' भीषण चक्रवात में बदला, हवा की रफ्तार 185 किमी प्रति घंटे तक पहुंची
प्रशांत महासागर में हवाई के मुख्य द्वीपों से काफी दूर स्थित तूफान 'नोलो' शनिवार को मज़बूत होकर भीषण चक्रवात में बदल गया। मियामी स्थित 'नैशनल हरिकेन सेंटर' के अनुसार, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार तेज़ी से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। 'नोलो' इस समय मारो रीफ से करीब 335 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है।
read more at Inshorts


