आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' OTT पर देगी दस्तक, खत्म होगा लंबा इंतज़ार
फिल्ममेकर आनंद एल राय की रोमांटिक कॉमेडी 'नखरेवाली' अब सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होगी। वैलेंटाइन डे 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ की योजना थी जो टल गई। वैरायटी इंडिया के अनुसार, फिल्म नवंबर 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें नवोदित कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव हैं। आनंद 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
read more at Newsbytesapp


