'पीएम मोदी को गालियां देकर आज़ादी के नारे...' नेहा बोरा स्याही कांड पर देवोलीना का पोस्ट
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने पर अपनी राय दी है। उन्होंने नेहा के समर्थन वाली पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "यह जंतर-मंतर नहीं है, जहां नेता ब्रेड-पकौड़ा खाकर आज़ादी के नारे लगाते थे और पीएम मोदी को गालियां देते थे।"
read more at हिन्दुस्तान


