'पंचायत-3' के सीन की तरह छत्तीसगढ़ में एसपी का उड़ाया कबूतर ज़मीन पर गिरा, वीडियो हुआ वायरल
वेब सीरीज़ 'पंचायत-3' के सीन की तरह मुंगेली (छत्तीसगढ़) में 15 अगस्त के कार्यक्रम में एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल द्वारा उड़ाया गया कबूतर ज़मीन पर गिर गया जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। इसके बाद एसपी ने दूसरा कबूतर उड़ाया और पहले वाले कबूतर को अस्पताल पहुंचाया गया। 'पंचायत-3' में भी विधायक द्वारा उड़ाया गया कबूतर ज़मीन पर गिर पड़ा था।
read more at हिन्दुस्तान


