'पीठ पर बस्ता, गले में बोतल', 1976 बैच के दोस्तों ने 50 साल बाद किया स्कूल रीयूनियन
1976 बैच के बचपन के दोस्तों का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वे 50 साल बाद अपने पुराने स्कूल में रीयूनियन करते नज़र आए। सभी दोस्त स्कूल यूनिफॉर्म जैसी ड्रेस, बस्ता और पानी की बोतल लेकर पहुंचे। स्कूल में उन्होंने पिट्ठू खेला, 'ट्रेन डांस' किया और पुरानी यादें ताज़ा कीं। एक यूज़र ने लिखा, "काश...हम भी ऐसा कर पाते।"
read more at इंडिया टीवी


