पिता के रहते उत्तराधिकारी की बात नहीं करते: PM के सितंबर में रिटायर होने के दावे पर फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सितंबर में रिटायर होने का प्लान है' पर कहा है, "वह 2029 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।" उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति में पिता के ज़िंदा रहते उत्तराधिकारी की बात करना सही नहीं माना जाता।" फडणवीस ने कहा, "पीएम मोदी हमारे नेता हैं और रहेंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


