'पापा कहते हैं' फेम मयूरी कांगो बॉलीवुड छोड़कर गईं गूगल, अब पब्लिसिस ग्रुप में बनीं CEO
फिल्म 'पापा कहते हैं' फेम ऐक्ट्रेस मयूरी कांगो ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया है कि वह पब्लिसिस ग्रुप से जुड़ गई हैं और उन्हें पब्लिसिस ग्लोबल डिलीवरी के इंडिया डिलीवरी सेंटर के लिए सीईओ नियुक्त किया गया है। मयूरी ने कॉर्पोरेट नौकरी के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया था और उन्होंने गूगल इंडिया समेत कई कॉर्पोरेट कंपनियों में काम किया है।
read more at Hindustan Times


