'पीरियड्स आए हैं ब्रेक चाहिए' कहने पर सुपरवाइज़र ने कपड़े उतारकर दिखाने को कहा: MDU की सफाईकर्मी
रोहतक (हरियाणा) की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की 2 महिला सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया है कि पीरियड्स आने के कारण ब्रेक मांगने पर सुपरवाइज़र ने उन्हें कपड़े उतरवाकर जांच कराने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरवाइज़र ने महिला सुरक्षाकर्मी से जांच कर फोटो खींचने को भी कहा। विवाद बढ़ने के बाद कुलसचिव ने सुपरवाइज़र को हटा दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


