'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे लाखों लोग, साउंड टावरों पर चढ़ी भीड़
पटना (बिहार) के गांधी मैदान में रविवार को फिल्म 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च में लाखों लोग पहुंचे और भीड़ साउंड टावरों पर चढ़ गई जिसके वीडियो सामने आए हैं। पुलिस को भीड़ पर हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा और अभिनेता अल्लू अर्जुन के स्टेज पर देरी से पहुंचने पर भड़के फैन्स ने चप्पलें फेंकना शुरू कर दिया।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


