'पुष्पा 2' के निर्माताओं के घर व दफ्तर पर आयकर विभाग ने मारा छापा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में ₹1,800 करोड़ से अधिक कमा चुकी फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं के घरों और दफ्तरों पर आयकर विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की। एक टॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट ने कहा, "आयकर विभाग शायद फिल्म से जुड़े वित्तीय लेनदेनों की जांच कर रहा है जिसमें अघोषित आय और संदिग्ध टैक्स चोरी का पहलू शामिल हो सकता है।"
read more at ABP न्यूज़


