'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में भगदड़ मामले में थिएटर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी
हैदराबाद पुलिस ने फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में संध्या सिनेमाघर के प्रबंधन को कथित चूक के लिए 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। नोटिस में अभिनेता अल्लू अर्जुन के आगमन की सूचना स्थानीय पुलिस को न देना और मुख्य कलाकारों के प्रवेश, निकास की व्यवस्था न होना शामिल है।
read more at भाषा


