'बुक माय शो' पर 1.2 करोड़ टिकटों की बिक्री दर्ज करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी 'छावा'
अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बुक माय शो पर 1.2 करोड़ टिकटों की बिक्री दर्ज करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 'टिकटिंग' प्लैटफॉर्म ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज़ हुई थी जिसने अब तक भारत में ₹550 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
read more at R.भारत


