Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'बिग बॉस OTT 3' फेम पायल मलिक ने ट्रोलर्स के खिलाफ दायर करवाया मानहानि का केस

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 25 July, 2024
'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम पायल मलिक ने इंटरनेट पर ट्रोलर्स से परेशान होकर उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा, "मुझे धमकियां मिल रही हैं और जो लोग मुझे या मेरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं मैंने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है...जल्द उन्हें नोटिस मिल जाएगा।"