'बुज़ुर्ग से जवान करने के नाम पर' यूपी में दंपति ने हज़ारों लोगों से ठगे ₹35 करोड़
'इंडिया टीवी' के मुताबिक, कानपुर (यूपी) में एक दंपति पर '60 वर्ष के बुज़ुर्ग से 25-वर्ष के नौजवान' में बदल देने के नाम पर हज़ारों लोगों से ₹35 करोड़ ठगने को लेकर केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने 'रिवाइवल वर्ल्ड' नाम से सेंटर खोला था जिसमें थेरेपी दी जाती थी। बकौल रिपोर्ट, शहर के नामचीन लोग भी इसमें ठगे गए।
read more at इंडिया टीवी


