'बेटा-बहू चप्पल से मारें तो जीने से अच्छा मरना है' लिखकर हरियाणा में बुज़ुर्ग ने की आत्महत्या
फरीदाबाद (हरियाणा) में स्थित एसआरएस हिल्स सोसायटी में 67-वर्षीय शख्स ने 5वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बुज़ुर्ग की जेब में सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है, "किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया, बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है।" बेटे-बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर केस दर्ज हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


